October 22, 2026 7:18 am

हिमाचल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज।

शिमला।प्रदेश की सभी अदालतों में आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जज गुरमीत सिंह संधावानिया, मुख्य न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षण में और न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण वो कुशल मार्गदर्शन में आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। रणजीत सिंह ठाकुर (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) सदस्य सचिव ने बताया कि ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के न्यायालयों में एमवी चालान मामलों में ई-पे (ई-कोर्ट डिजिटल भुगतान) के माध्यम से कंपाउंडिंग शुल्क के भुगतान की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आईईसी सामग्री के वितरण और स्थानीय निकाय हितधारकों, गैर सरकारी संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पैरा लीगल वालंटियर्स, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं आदि के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा है।आठ मार्च को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान के लिए विभिन्न अदालतों द्वारा अभी तक लगभग 103500 मामलों की पहचान की गई है। मामलों की प्रभावी पहचान के लिए स्थानीय बार संघों, बीमा कंपनियों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों के साथ नियमित बैठकें की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!