July 14, 2026 1:26 pm

युवा कांग्रेस ने महिला दिवस पर महिलाओ को सम्मानित किया।

शिमला। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को देशभर में महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया और विभिन्न राज्यों में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में हिमाचल युवा कांग्रेस द्वारा शिमला स्थित राजीव भवन में राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अमला कश्यप और पूनम चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और उनके योगदान को समाज में बड़े स्तर पर पहचान दिलवाने का प्रयास किया गया। महिला शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न महिला शिक्षकों, डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, वकीलों, पुलिस व होमगार्ड, सफाई कर्मियों सहित विभिन्न एनजीओ, महिला मण्डलों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व अन्य महिला सोशल वर्करों और पंचायती राज संस्थाओं की कई उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह जी उपस्थित रही और उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर व नगर निगम शिमला की उप महापौर उमा कौशल ने इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान को पहचान दिलवाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और हमारे कार्यकर्ताओं को इस दिशा में काम करने के लिए सदैव प्रेरित किया जाता रहा है। कांग्रेस पार्टी प्रमुख प्रतिभा सिंह ने इस मौके पर महिलाओं को उनके सामाजिक व राजनितिक हक़ और हिस्सेदारी के प्रति भी जागरूक किया।हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमला कश्यप और पूनम चोपड़ा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि महिलाएं हमारे समाज की प्रगति के लिए अति महत्वपूर्ण हैं और हमें उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। हम महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम करना जारी रखेंगे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए युवा कांग्रेस संगठन सदैव ही प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए युवा कांग्रेस विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों को आगे भी आयोजित करना जारी रखेगी जिसमे महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यक्रम शामिल होंगे।हमारा लक्ष्य है कि महिलाएं समाज में समान अधिकार और अवसर प्राप्त करें, और हम इस दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर ने इस मौके पर कहा की महिलाएं समाज में समान अधिकार और अवसर प्राप्त करें कांग्रेस संगठन इस दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।आज प्रदेश की युवा नस्ल को ख़त्म करने वाली नशाखोरी जैसी समस्याओं को जड़ से उखाड़ फाइकने में मातृशक्ति और महिलाशक्ति को अपना विशेष योगदान देने की आवश्यकता है। युवा कांग्रेस हमेशा ही युवा व महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना जारी रखेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!