July 15, 2026 5:12 am

27 मार्च को विधानसभा घेराव, भाजपा का महाप्रदर्शन : भाजपा

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के संयुक्त प्रेस वार्ता के संबोधित करते हुए कहा 27 मार्च को भाजपा विधानसभा के बाहर एक महा प्रदर्शन करने जा रही है, जिसके माध्यम से वर्तमान कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों को लेकर घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर झूठ बोलने में कोई सरकार पीएचडी है तो वह वर्तमान कांग्रेस सरकार है, 6 गारंटरयां पूरी नहीं हुई और बातें बड़ी-बड़ी करती है यह कांग्रेस सरकार। भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि राजनीतिक इतिहास है की सबसे निकम्मी सरकार वर्तमान कांग्रेस सरकार है, सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया है पर कांग्रेस मस्त है और यह सरकार केवल मित्रों की, मित्रों द्वारा और मित्रों के लिए सरकार है। सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यकाल में प्रदेश के सामान्य समाज के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं।भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा के अंदर भी और बाहर भी भाजपा वर्तमान कांग्रेस सरकार को घेरेगी। अभी तीसरा बजट सत्र चल रहा है और कांग्रेस सरकार केवल मात्र घोषणा पर घोषणा कर रही है, जिसमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं हो रही है। झूठी कांग्रेस, झूठी घोषणा का नारा प्रदेश में चल रहा हैं। वर्तमान सरकार केवल मात्र झूठे वादे, झूठे बातों वाली सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ काफी सारे मुद्दे है, जैसे प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है, प्रदेश में नशे एवं चिट्टे का परिचालन एक गंभीर मुद्दा है, विधानसभा में सरकार चर्चा पर गंभीर नहीं है, ट्रांसफर वन नशा खनन भू माफिया सक्रिय है और सरकार के संरक्षण में चल रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया गया है, दो माह में 10 से ज्यादा मृत्यु नशे के ओवरडोज से हो गई है, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कई महीनो से गायब है, इसी प्रकार विधायक निधि भी गायब है, हिमाचल प्रदेश में केवल मात्र झूठ का बोलबाला है और झूठे आश्वासन का बोलबाला है।आज भाजपा जिला शिमला द्वारा 27 मार्च को होने वाले प्रदर्शन को लेकर एक बैठक आयोजन भी किया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केशव ने की और इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थ का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!