April 17, 2026 1:09 pm

काँग्रेस नेता बॉम्बर ठाकुर पर जानलेवा हमला।

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसमें कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। यह घटना तब हुई जब बंबर ठाकुर अपने आवास पर मौजूद थे। इस हमले में उनके पीएसओ समेत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने बंबर ठाकुर के आवास पर हमला बोल दिया और करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ के पीठ और पेट में गोलियां लगीं। घटना के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका ईलाज चल रहा है।इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और उनके इरादों का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग भी बरामद किए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

राजनीतिक हलचल तेज..

इस घटना ने बिलासपुर की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर एक प्रभावशाली नेता हैं और उन पर हमले को लेकर स्थानीय नेताओं ने गंभीर चिंता जताई है। कांग्रेस ने इस घटना की निंदा करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल में ईलाज जारी..

बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम उनके ईलाज में जुटी हुई है। पुलिस ने अस्पताल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।इस हमले के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस संभावित कारणों और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों और राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस घटना ने बिलासपुर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!