July 17, 2026 8:30 pm

इंडिया गठबंधन को सलाह एक जुटता दिखाये न कि बिखराव।

नई दिल्लीराज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को एक खास सलाह दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को सार्वजनिक रूप से ‘एकजुट’ दिखने की कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही सिब्बल ने विपक्षी गठबंधन के लिए एक औपचारिक ढांचे की वकालत की, जिसमें प्रवक्ता होने चाहिएं, जो गठबंधन के विचारों को सामने रख सकें। सिब्बल ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल दलों को भविष्य के लिए एक सुसंगत नीति, वैचारिक ढांचे और कार्यक्रम की आवश्यकता है। हाल में राज्य विधानसभा चुनावों में ‘इंडिया’ के सहयोगी दलों के बीच हुई तकरार के बारे में पूछे जाने पर सिब्बल ने कहा कि मेरा मानना है कि इसे (इंडिया) एकजुट दिखना चाहिए, न कि बिखरा हुआ, जैसा कि यह आम तौर पर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि इन्हें (इंडिया में शामिल दलों को) एक सुसंगत नीति, एक सुसंगत वैचारिक ढांचा और भविष्य के लिए एक सुसंगत कार्यक्रम की आवश्यकता है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि मैं राज्य स्तर या राष्ट्रीय स्तर की बात नहीं कर रहा हूं।राष्ट्रीय महत्त्व के मुद्दों पर सोचने के तरीके में एकरूपता होनी चाहिए और जब तक वह तंत्र स्थापित नहीं हो जाता और जब तक गठबंधन के प्रवक्ता नहीं होंगे, जो इसके विचारों को सामने रख सकें, मुझे नहीं लगता

Leave a Comment

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!