July 18, 2026 5:28 am

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल का संचालन अभी ईस्ट इंडिया होटल कंपनी के पास ही रहेगा, संचालन पर की अस्मर्थता।.

शिमला: होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल का संचालन फिलहाल ईस्ट इंडिया होटल कंपनी के पास ही रहेगा. यह कंपनी तब तक इस होटल का संचालन कर सकेगी, जब तक इसके संचालन के लिए नई टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं कर ली जाती है. दरअसल हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल हाईकोर्ट को बताया गया कि वह मौजूदा समय में वह इस होटल का संचालन करने में असमर्थ है और टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने में कुछ समय लगेगा। इसलिए इस बीच होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की संपत्ति के बेहतर उपयोग के लिए प्रदेश सरकार इस बात पर गंभीरता से विचार कर रही है कि होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल का संचालन मौजूदा कंपनी द्वारा होटल का स्वामित्व सरकार को सौंपने के बाद जारी रखा जाए. होटल के स्वामित्व से जुड़े मामले में हाईकोर्ट को बताया गया कि 31 मार्च को होटल का स्वामित्व सरकार को सौंप दिया जाएगा और इस होटल से जुड़े शेयर का स्वामित्व हाईकोर्ट के आगामी आदेशों पर निर्भर करेगा। 

Leave a Comment

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!