April 16, 2026 1:50 pm

शक्ति अभियान की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने और शक्ति अभियान को राज्यभर में विस्तारित करने हेतु आज शिमला के राजीव भवन में शक्ति अभियान की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं को मुख्यधारा की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करने पर व्यापक चर्चा हुई।शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को केवल राजनीति में भागीदार बनाना ही नहीं, बल्कि सत्ता और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उन्हें समान हिस्सेदारी दिलाना भी है। यह अभियान पितृसत्तात्मक ढांचों को चुनौती देकर महिलाओं को अपने हक और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करता है।इस महत्वपूर्ण बैठक में शक्ति अभियान की संधिरा जी, शारदा और अनिता जी और सचिन की उपस्थिति रही। इसके साथ ही राष्ट्रीय और प्रदेश समन्वयक नूतन, इशिका और रजत ने भी बैठक में भाग लिया और शक्ति अभियान के विस्तार एवं सशक्तिकरण रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई:
– हिमाचल प्रदेश में शक्ति अभियान को जमीनी स्तर तक पहुँचाने की रणनीतियाँ।
– राज्य की महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उपाय।
– महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान।
– सत्ता में महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठित प्रयास।शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य राजनीति में महिलाओं के लिए समान अवसर और अधिकार सुनिश्चित करना है। यह आंदोलन “महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा” की सोच के साथ नारीशक्ति को एकजुट कर सत्ता संरचना में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य कर रहा है।शक्ति अभियान के माध्यम से हम सभी महिलाओं को आह्वान करते हैं कि वे इस संघर्ष में आगे आएं, अपनी शक्ति को पहचानें और राजनीति में अपने हक और हिस्सेदारी के लिए संगठित हों।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!