April 15, 2026 12:29 pm

हिमाचल में अब इलाज हुआ महंगा, पर्ची के लगेंगे पैसे।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीज़ों को झटका लग सकता है। आम आदमी की जेब ढीली करने की तैयारी हो चुकी है। आर्थिक संकट से जूझ रही सुक्खू सरकार  सरकारी अस्पतालों में अब पर्ची बनाने के लिए 5-10 रुपये शुल्क लगाने की तैयारी में है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार ने अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन वे ख़ुद को अस्पतालों में पर्ची के लिए 10 रुपये चार्ज लगाए जाने के पक्षधर है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पर्ची बनाने के बाद लापरवाही बरतते हैं, इससे लापरवाही में कमी आएगी और थोड़ा राजस्व भी आएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि इसी तरह PGI चंडीगढ़ में भी पर्ची बनाने का शुल्क लिया जाता है। हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में भी यह चार्ज लिया जा सकता है, वे ख़ुद इसके पक्षधर रहे हैं। फ़िलहाल, टेस्ट के लिए शुल्क वसूलने की कोई योजना नहीं है। रोगी कल्याण समिति आने वाले वक़्त अपने शुल्क वसूली कर सकता है। ऐसा करने से लोगों की ओर से किए जाने वाले लापरवाही में कमी आएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!