शिमला, अक्तूबर।भाजपा की पूर्व प्रत्याशी शशि बाला ने कहा कि हमें बाहरी क्षेत्र के लोगों द्वारा फैलाए जाने वाले तथ्यहीन शब्दों को रोकने के लिए एकजुट होना चाहिए। लिंबडा गाँव में 12 वर्षीय बालक की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करती हूँ। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है, बाहर से आए लोगों द्वारा तथ्यहीन खबरें फैलाने से रोका जाए अन्यथा आपसी भाईचारा खराब होने की आशंका है। जबकि मामला कोर्ट के अधीन है, इन लोगों के कारण क्षेत्र में मामला अति संवेदनशील हो रहा है, जिससे दो समुदायों में आपसी टकराव की संभावना बन सकती है। मैं राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से आग्रह करती हूँ कि इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच की जाए, जो भी कानून की नजर में जांच के दौरान दोषी पाया जाए, उसे कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसमें कानून के अनुसार निष्पक्ष और न्यायसंगत निर्णय लिया जाए। पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है।












