April 14, 2026 9:18 pm

अब शिमला का जिले न्यायालय को बंब से उड़ाने की धमकी।

शिमला,फरवरी।शिमला जिले के चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल से मिली इस धमकी से की सूचना से हडक़ंप मच गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल एवं सत्र प्रभाग शिमला के कार्यालय से एक आधिकारिक ईमेल प्राप्त हुआ था। ईमेल के माध्यम से कोर्ट परिसर में बम मौजूद होने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही थाना बालूगंज की टीम तुरंत चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट परिसर पहुंची। साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने अदालत भवन और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन जांच के दौरान कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(1)(ड्ढ), 351(3), 351(4) और 152 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है, वहीं पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकी भरी सूचनाओं को गंभीरता से लिया जाता है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। फिलहाल कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है और कामकाज नियमित रूप से जारी है। गौर हो कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। आधिकारिक ईमेल पर मिली धमकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन इसमें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। तब भी शिमला पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। इससे पहले भी प्रदेश उच्च न्यायालय और जिला अदालतों को अज्ञात ईमेल से इस तरह की धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस ईमेल भेजने वालों तक नहीं पहुंच पाई है।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!