April 15, 2026 1:15 am

नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य जोरो पर।

शिमला,फरवरी। Shimla के महत्वाकांक्षी 24×7 सतत दबावयुक्त पेयजल आपूर्ति परियोजना में नयी पाइपलाइन बिछाने के (चरण-3) के अंतर्गत समरहिल के गाहन, MI रूम क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य Shimla Jal Prabandhan Nigam Limited (एसजेपीएनएल) की देखरेख में किया जा रहा है, जिसमें SUEZ की टीमें वितरण पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने का कार्य कर रही हैं। यह कार्य शहर के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण का हिस्सा है।शिमला के ढली, भट्टाकुफर, ढिंगुधार और बसंत विहार क्षेत्रों में भी कार्य पहले से ही प्रगति पर है। एनजीओ टीमें घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों को परियोजना और उसके दीर्घकालिक लाभों के बारे में जागरूक कर रही हैं।एसजेपीएनएल ने आम जनता को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं तथा SUEZ को पाइपलाइन बिछाने के बाद बहाली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। समरहिल वार्ड के पार्षद वीरेंद्र ठाकुर भी कार्य की निरंतर निगरानी कर रहे हैं और निर्माण कार्य के सुचारु क्रियान्वयन के लिए स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय बना रहे हैं। पार्षद ने निर्माण कार्य कर रही टीम को वार्ड निवासियों को बिना असुविधा के कार्य करने को कहा है . इस सम्बन्ध में NGO वालंटियर्स के साथ बैठक की जाएगी World Bank द्वारा वित्तपोषित यह परियोजना पूर्ण रूप से लागू होने के बाद ‘पहाड़ों की रानी’ शिमला में 24×7 पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!