April 15, 2026 4:44 am

कांग्रेस के दिल्ली दरबार’ की गुलामी में हिमाचल को बनाया अपराधियों की शरणस्थली, अब चुप नहीं रहेगा युवा: सन्नी शुक्ला

शिमला,फ़रवरी।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सन्नी शुक्ला ने आज सुक्खू सरकार के खिलाफ सीधा ‘धर्मयुद्ध’ छेड़ते हुए हुंकार भरी है। प्रदेश में व्याप्त माफिया राज और दिल्ली में रची जा रही अराजक साजिशों के विरोध में आज भाजयुमो ने प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया। सोलन, पालमपुर, हमीरपुर और मंडी की सड़कों पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ताओं के आक्रोश ने यह स्पष्ट कर दिया कि देवभूमि की साख को ‘कांग्रेस के दिल्ली दरबार’ में गिरवी रखने वाली सरकार के दिन अब गिनती के रह गए हैं।सन्नी शुक्ला ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी ‘कुर्सी’ की खातिर हिमाचल की मर्यादा का गला घोंट रहे हैं।सन्नी शुक्ला ने गरजते हुए कहा कि यह देवभूमि के इतिहास का सबसे काला अध्याय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को नीचा दिखाने की साजिश रचने वाले संदिग्धों को सुक्खू सरकार ने अपनी गोद में बिठाया। उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए पूछा:”मुख्यमंत्री जवाब दें कि कांग्रेस के दिल्ली दरबार के किन ‘आकाओं’ के फोन पर अपराधियों को सरकारी गाड़ियों में सुरक्षा देकर रोहड़ू और शिमला की वादियों में छुपाया गया? हिमाचल की पावन धरा को अराजकतावादियों का सुरक्षित अड्डा बनाने का हक आपको किसने दिया?”सन्नी शुक्ला ने बताया कि आज प्रदेश के चारों मुख्य केंद्रों पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की चूलें हिला दी हैं।सोलन, पालमपुर, हमीरपुर और मंडी में आयोजित इन सशक्त विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से भाजयुमो ने स्पष्ट संदेश दिया है कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस के इस ‘छल’ को और बर्दाश्त नहीं करेगी।कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अपराधियों को सरकारी संरक्षण देना तुरंत बंद किया जाए और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को राजनीतिक बेड़ियों से मुक्त किया जाए।सन्नी शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में पुलिस का इक़बाल खत्म हो चुका है क्योंकि सरकार ने पुलिस की वर्दी पर राजनीति का ‘दाग’ लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली पुलिस अपराधियों को पकड़ने आती है, तो हिमाचल पुलिस को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया जाता है। यह संवैधानिक ढाँचे की हत्या है। आज प्रदेश में गन कल्चर और माफिया का बोलबाला है, और 20% की अपराध वृद्धि सुक्खू सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है। प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शनों को केवल एक शुरुआत बताते हुए सन्नी शुक्ला ने कहा कि यदि सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देना और पुलिस का राजनीतिकरण बंद नहीं किया, तो भाजयुमो सचिवालय का घेराव करेगी और पूरी सरकार का चक्का जाम कर देगी।”हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। सुक्खू सरकार ने जो पाप किया है, उसका दंड हिमाचल का युवा आने वाले समय में देगा। देवभूमि की अस्मिता के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। अब केवल विरोध नहीं, विद्रोह होगा!”

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!