July 17, 2026 11:30 am

कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार

शिमला,मार्च।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी है। प्रदेश में आए दिन नशे के मामलों, हत्या और गैंगवार जैसी घटनाओं ने साबित कर दिया है कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आई खबरों के अनुसार प्रदेश के निजी नशा मुक्ति केंद्रों में रहस्यमयी मौतों की घटनाएं सामने आ रही हैं और नशा निवारण बोर्ड के पास प्रदेश भर से 10 से 12 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इससे स्पष्ट होता है कि सरकार नशे के खिलाफ केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बदतर होते जा रहे हैं।विपिन सिंह परमार ने कहा कि दूसरी ओर बिलासपुर में भेड़पालक की निर्मम हत्या की घटना ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पैसों के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई और आरोपी फरार हो गया। इसी तरह मखनूमाजरा गोलीकांड के मामले में भी 15 दिन बाद तक मुख्य आरोपी का पुलिस के हाथ न लगना कानून व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस द्वारा 130 ग्राम से अधिक हेरोइन और 117 ग्राम चरस बरामद किए जाने के मामले सामने आए हैं, जिससे साफ है कि नशे का जाल प्रदेश में तेजी से फैल रहा है और सरकार इसे रोकने में असफल साबित हो रही है।विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश की स्थिति ऐसी हो गई है कि “जब राजा सोता है तो चोर जाग जाते हैं।” कांग्रेस सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति और प्रशासनिक ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को तुरंत प्रभावी कदम उठाकर कानून व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए, अन्यथा प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा जनता की सुरक्षा और प्रदेश की शांति के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!