July 17, 2026 11:30 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल को अपना माना, कांग्रेस केवल घड़ियाली आंसू बहा रही है : त्रिलोक कपूर

शिमला,मार्च।भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा आपदा राहत के लिए 288.39 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि हिमाचल प्रदेश की जनता के हितों और कठिन परिस्थितियों में वह सदैव प्रदेश के साथ खड़ी है।त्रिलोक कपूर ने कहा कि वर्ष 2025 में आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान केंद्र सरकार ने बिना किसी देरी के हिमाचल प्रदेश की सहायता के लिए यह राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है और प्रदेश की हर आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए सहायता प्रदान की है।उन्होंने कहा कि जब भी हिमाचल पर प्राकृतिक आपदा आई है, तब केंद्र सरकार ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ प्रदेश का साथ दिया है। आपदा राहत के लिए दी गई यह राशि इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार प्रदेश की जनता की पीड़ा को समझते हुए तुरंत सहायता प्रदान करती है।त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और उसके नेता केवल आपदा राहत को लेकर घड़ियाली आंसू बहाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार लगातार हिमाचल की सहायता कर रही है, तब कांग्रेस के नेता जनता को भ्रमित करने और राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति आज ऐसी हो गई है कि “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। एक ओर केंद्र सरकार प्रदेश को हर संभव मदद दे रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार केंद्र के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है।त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा हमेशा हिमाचल प्रदेश के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आगे भी प्रदेश को हर आवश्यक सहायता प्रदान करती रहेगी।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!