July 14, 2026 11:39 am

सोना और चांदी चोर दोनों महिलाएं गिरफ्तार।

शिमला,जुलाई। जिला शिमला पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का मात्र तीन दिनों में सफल अनावरण करते हुए चोरी हुए सोने एवं चांदी के सभी आभूषण बरामद कर दो महिला आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है।दिनांक 25.06.2026 को पुलिस थाना सदर, शिमला में श्री खुब सिंह ठाकुर, निवासी जिला शिमला, की लिखित शिकायत पर अभियोग संख्या 81/26, दिनांक 25.06.2026, जेर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) पंजीकृत किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि लोअर बाजार, शिमला में खरीदारी के दौरान अज्ञात महिलाओं द्वारा उनके स्लिंग बैग से बहुमूल्य सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। चोरीशुदा संपत्ति में लगभग 40 तोला सोने के आभूषण तथा लगभग 250 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल थे जिसकी कुल कीमत लगभग 45-50 लाख है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज, तकनीकी डेटा एकत्र कर उनका गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपियों एवं उनकी गाड़ी की पहचान की गई और उसका पता लगाया गया। प्राप्त तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने और सबूत नष्ट करने के मकसद से गाड़ी को नारकंडा, लुहरी, कींगल, कुल्लू , मण्डी एवं बिलासपुर होते हुए लेकर पंजाब ने लेकर गए।जिससे शिमला जिला की शोघी बिलासपुर इत्यादि बॉर्डर पर इनको न पकड़ा जा सके।दिनांक 28.06.2026 को पंजाब में इनको ट्रेस करते हुए पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश दी।और दोनों महिला आरोपियों को चोरीशुदा आभूषणों सहित गिरफ्तार किया। 

आरोपियों की पहचान:

चन्द्रवती पत्नी श्री बबलू, निवासी पटियाला, पंजाब उम्र 39 वर्ष व रेखा पत्नी श्री श्याम निवासी राजपुरा, पटियाला, पंजाब, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। 

 

आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता के लगभग–40 तोला सोने के आभूषण तथा लगभग 250 ग्राम चांदी के आभूषण सहित समस्त चोरीशुदा संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद कर ली गई है।गिरफ्तार दोनों महिला आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा दिनांक 02-07-26 तक का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। मामले हर पहलू पर जांच की जा रही है आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।यह सफलता पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और टीमवर्क का परिणाम है। शिमला पुलिस अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!