July 20, 2026 5:13 pm

समर्थ अत्री और तेजस्वि कुठियाला का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन।

शिमला,जुलाई। हिमाचल प्रदेश के होनहार खिलाड़ी समर्थ अत्री, जिनके पूर्वज हमीरपुर से संबंध रखते हैं, ने अपनी प्रतिभा और अथक मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।शिमला के प्रतिष्ठित ऑकलैंड हाउस स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र समर्थ अत्री पिछले छह-सात वर्षों से शिमला स्थित आइस स्केटिंग रिंक में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक सफलता शिमला में अपने कोच पंकज प्रभाकर के कुशल मार्गदर्शन और देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करके हासिल की है।हाल ही में उन्होंने देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के बाद वहीं आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (कैंप) में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देहरादून में दिखाए गए इसी शानदार और प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर अब उनका चयन एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए किया गया है।इसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता और कैंप में शिमला के ऑकलैंड हाउस स्कूल (गर्ल्स) की प्रतिभाशाली छात्रा तेजस्वि कुठियाला ने भी भाग लिया और अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय, प्रशिक्षकों और पूरे शिमला में खुशी का माहौल है। यह सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।अपनी जड़ों और उनके सफर को याद करते हुए परिजनों ने इसे गर्व का क्षण बताया और कहा कि समर्थ अत्री ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।प्रदेश के खेल प्रेमियों ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे एशियन प्रतियोगिता और आगामी मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर भारत और हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!