शिमला,फरवरी।शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के नरेन गांव में शुक्रवार दोपहर दो मंजिला कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में आठ कमरों का मकान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मकान लछु राम पुत्र गरीबू, निवासी शरन डाकघर नरेन का था। लछु राम अपने तीन बेटों रविंद्र कुमार, शिशुपाल और केवल राम के साथ रहते थे। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि तब तक मकान और उसमें रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 12,000 रुपए की नकद सहायता राशि प्रदान की तथा राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कीं। फिलहाल बेघर हुए परिवार को गांव में ही लछु राम के भाई के घर अस्थायी रूप से ठहराया गया है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।हालांकि तब तक मकान और उसमें रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 12,000 रुपए की नकद सहायता राशि प्रदान की तथा राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कीं। फिलहाल बेघर हुए परिवार को गांव में ही लछु राम के भाई के घर अस्थायी रूप से ठहराया गया है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।











