May 30, 2026 9:46 pm

निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पार्टी व मोदी जी पर भरोसे का प्रमाण: अनुराग सिंह ठाकुर 

नई दिल्ली मई। हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पार्टी व मोदी जी पर जनता के भरोसे का प्रमाण बताया है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “देवभूमि हिमाचल प्रदेश में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय भाजपा व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के परिणाम से साफ़ है हिमाचल में जनता कांग्रेस की भ्रष्ट व असफल नीतियों से त्रस्त आ चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनावों में बदलाव का मन बना चुकी है। यह जीत भाजपा के एक-एक समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। मैं हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री राजीव बिंदल जी व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व चुनावों में भाग लेने वाले सभी सम्मानित मतदाता को बधाई देता हूँ व इस बड़ी जीत के लिए उनका आभार प्रकट करता हूँ”श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हिमाचल प्रदेश की जनता मौजूदा कांग्रेस सरकार के रूप में इतिहास की सबसे दिशाहीन, असंवेदनशील और निकम्मी सरकार के शासन को देख रही है। हिमाचल के 7 दशकों के इतिहास में आज की मौजूदा कांग्रेस सरकार सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार है जिसके ख़िलाफ़ जनता में भयंकर आक्रोश है। यह सरकार ना जनभावनाओं पर ना ही अपने वादों पर खरी उतर पाई इसलिए जनता ने कांग्रेस को इन निकाय चुनावों में ख़ारिज कर भाजपा पर भरोसा जताया है और 2027 में भी हिमाचल की जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर सुशासन की भाजपा सरकार लाने का मन बना लिया है”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!