July 15, 2026 7:54 am

राज्यपाल ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. श्रीकांत बाल्दी द्वारा लिखित पुस्तक ‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ का विमोचन किया।

शिमला,मई। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोकभवन में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. श्रीकांत बाल्दी द्वारा लिखित पुस्तक ‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ का विमोचन किया।यह पुस्तक डॉ. श्रीकांत बाल्दी की प्रशासनिक यात्रा, अनुभवों और हिमाचल प्रदेश के साथ उनके गहरे जुड़ाव की स्मृतियों का संवेदनशील दस्तावेज है। पुस्तक में उन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक जीवन के दौरान हिमाचल के बदलते स्वरूप, लोगों से मिले स्नेह, पहाड़ी संस्कृति तथा जनसेवा से जुड़े अनेक संस्मरणों को सरल और प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया है। पुस्तक में उनके जीवन के अनेक प्रेरक प्रसंग और यादगार अनुभव शामिल हैं।राज्यपाल ने डॉ. श्रीकांत बाल्दी को पुस्तक लेखन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होती हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!