मंडी,मई। हिमाचल प्रदेश की ग्रैपलिंग टीम गुवाहाटी असम में होने जा रही 19 वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के आज सुबह सुंदर नगर से रवाना हुई जिसमें हिमाचल के 28 खिलाड़ी भाग लेंगे।यह प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक गोवाहाटी में भारतीय ग्रैपलिंग संघ के तत्वाधान में असम ग्रैपलिंग संघ द्वारा आयोजित करवाई जा रही है।इस प्रतियोगिता में अंडर 17 , अंडर 20, सीनियर व वेटरन खिलाड़ी भाग लेंगे इसमें से विजेता खिलाड़ी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के जीतने भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताये होगी उसमें भाग ले सकते है। इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले रहे है जो सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में प्रथम आए है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ के महासचिव एशियाई पदक विजेता जितेंद्र चौहान ने दी। उन्होंने बताया टीम के साथ बॉयज के कोच मनदीप और तेज प्रकाश और महिला कोच श्रीमती पुष्पा राजपूत होंगी।
UWW द्वारा निर्धारित वजन में हिमाचल के खिलाड़ी भाग लेंगे व आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।साथ में जितेंद्र चौहान ने जानकारी दी UWW एशिया &ओशियाना ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में भारत की टीम में हिमाचल के 3 खिलाड़ी कविता चौहान मौवीसेरी जिला मंडी से जो कि पहली हिमाचली खिलाड़ी है जो हिमाचल प्रदेश से एशियाई प्रतियोगिता में भाग लेंगी इसके साथ मयंक पाल तहसील सुन्नी जिला शिमला से व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनदीप जगजीत नगर जिला सोलन से भाग ले रहे है जिसका आयोजन दानांग वियतनाम में किया जा रहा है उन्होंने बताया कि उन्हें विश्वास है कि एशियाई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।











