शिमला,जून।अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने प्रदेश में महिलाओं के ऊपर लगातार बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है। प्रदेश की राजधानी शिमला में ही एक सप्ताह में दो महिलाएं एक की गोली मारकर हत्या कर दी और दूसरी पिछले कल ही रोहड़ू में महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी है अभी कांगड़ा जिला की बिमला सरकाघाट की सिया की दर्दनाक हत्या कुल्लू जिला के मनाली की कल्पना सैंज की युवावती के ज़ख्म अभी भरे भी नहीं है प्रदेश में महिलाओं के ऊपर इस तरह के हमले निंदनीय है इससे सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल हो गई है।राज्य में वर्ष 2026 में अब तक महिलाओं के खिलाफ 478 मामले दर्ज किए गए है । जिसमें 49 मामले जो दर्ज हुए है वह नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किए गए है महिलाओं की हत्या से जुड़े हुए अनगिनत मामले है जिसमें 117 छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए है और 110 के करीब महिलाओं के साथ अपहरण के मामले दर्ज हुए है इसके अतिरिक्त घरेलू हिंसा और औरतों के साथ क्रूरता के जो मामले है वह अनगिनत है।जिसे पुलिस या ग्राम पंचायतें रफा दफा कर देती है जिन्हें दर्ज ही नहीं किया जाता है प्रदेश सरकार के महिला हितैषी होने के सारे दावे फेल हो गये है ।अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मांग करती है कि महिलाओं के साथ अत्याचार और अपराध करने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और सरकार से मांग करती है कि महिलाओं के ऊपर बढ़ती हिंसा पर रोक लगाई जाए और सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए जाए।











