July 17, 2026 3:00 pm

ऊना जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने रणधीर शर्मा को बनाया विशेष पर्यवेक्षक।

शिमला/ऊना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए भाजपा विधायक एवं प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी श्री रणधीर शर्मा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है।अधिसूचना के अनुसार ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव की पूरी प्रक्रिया के संचालन एवं समन्वय के लिए पहले से नियुक्त वरिष्ठ नेताओं श्री सतपाल सिंह सत्ती (विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), श्री राजेश ठाकुर (विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री शाम मिन्हास (जिलाध्यक्ष) तथा श्री विशाल चौहान (जिला सह प्रभारी) के साथ अब श्री रणधीर शर्मा को भी विशेष पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक मजबूती, सामूहिक नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर प्रदेश के प्रत्येक स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने सभी नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!