July 22, 2026 2:22 am

हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन।

शिमला,जुलाई।हमीरपुर जिले के भोरंज तहसील से सम्बन्ध रखने वाले समर्थ अत्री, जिनका चयन देहरादून में 17 से 20 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी के लिए हुआ है। उन्होंने कल सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उनका इस प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने समर्थ अत्री को इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश में बेहतर खेल अधोसरंचना का सृजन कर रही है ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। उन्हांेने कहा कि समर्थ अत्री ने अपनी प्रतिभा और अथक मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थ अत्री एशियन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भारत और हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगे।शिमला के प्रतिष्ठित ऑकलैंड हाउस स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र समर्थ अत्री पिछले छह-सात वर्षों से शिमला स्थित आइस स्केटिंग रिंक में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। हाल ही में उनका चयन 21वीं राष्ट्रीय शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चौंपियनशिप के लिए हुआ था। प्रतियोगिता के बाद आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर अब उनका चयन एशियन शॉर्ट ट्रैक आईस स्केटिंग ट्राफी-2026 के लिए किया गया है। 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!