April 16, 2026 6:23 pm

हिमाचल को मिला डायमंड स्टेट्स अवार्ड।

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को उल्लेखनीय प्रगति के लिए डायमंड स्टेट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नेटवर्क -18 समूह द्वारा रविवार को नई दिल्ली में आयोजित डायमंड स्टेट्स सम्मिट-2025 के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और देश का समृद्धतम राज्य बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वह संरचनात्मक सुधारों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिससे अभूतपूर्व परिणाम सामने आने के साथ-साथ राज्य में वित्तीय स्थिरता भी आएगी। संघीय ढांचे पर राज्यों का अधिकार है और प्रदेश सरकार हिमाचल के अधिकारों और विकास के लिए धन कीआवश्यकताओं के लिए लड़ाई लड़ रही है। राज्य के विकास के लिए प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं और स्वास्थ्य संस्थानों में उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकी का उपयोग कर इस क्षेत्र को मजबूत किया जाएगा।राज्य में जलविद्युत क्षेत्र में अपार क्षमताएं विद्यमान हैं, हालांकि पहले इनमें राज्य के हितों की अनदेखी की गई और अब सरकार ने रॉयल्टी बढ़ाने और जल विद्युत परियोजनाओं को अपने अधीन लेने के लिए केंद्र के समक्ष मामला उठाया है। विजन-2027 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शीघ्र ही हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित होगा और इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को वर्ष 2026 तक देश के पहले हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। सरकारी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2026-27 तक 500 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से 626 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं विकास के विभिन्न चरणों में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और यह क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख अंग है। प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार प्राकृतिक वेलनेस सेंटर विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए अनेक महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इनसे प्रदेश में पर्यटकों की आमद में वृद्धि होगी। प्रदेश के लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विनम्र भाव से प्रदेश के लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य कर रहे है।। उन्होंने कहा कि ऑल्टो कार से विधानसभा आने का उद्देश्य आम आदमी से जुड़ाव को प्रदर्शित करना था। मुख्यमंत्री के साथ प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!