April 17, 2026 4:54 am

बुजुर्ग के गले पर चाकू से हमला,दो युवकों को गिरफ्तार .

हमीरपुर, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत चमनेड गांव में 2 अप्रैल को करीब 3 बजे घर की छत पर सो रहे 72 वर्षीय एक बुजुर्ग के गले पर चाकू से हमला  करके उन्हें लहूलुहान करने के मामले में सदर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार  कर लिया है। इनमें एक नाबालिग़ है। पुलिस अब घटना को लेकर उसने पूछताछ कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से इन दोनों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है । एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस की तीन विभिन्न टीमों के अलावा एएसपी राजेश कुमार की अगवाई में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और इस दौरान मौके से बुजुर्ग पर वार करने वाले चाकू को भी बरामद किया । उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने पूरी मुस्तैदी दिखाई और इस मामले में गहनता से जांच चल रही है। एसपी भगत सिंह ठाकुर (SP Bhagat Singh Thakur) ने बताया कि घटना के बाद हमले में घायल हुए बुजुर्ग के घर से दोनों आरोपी युवक उनकी स्कूटी लेकर भागे थे, जिसे उन्होंने बाद में एक जगह पर फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि जिन दो युवकों को पकड़ा गया है, उनमें एक केशव नाम का युवक है जो कि नशे का सेवन भी करता है और प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि नशे की वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। जबकि दूसरा युवक नाबालिग है और उसे पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!