July 22, 2026 1:08 pm

रिज पर स्थापित होगी स्व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा।

शिमला।ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा दौलत सिंह पार्क में लगाई जाएगी। 23 जून को स्व.वीरभद्र सिंह की जयंती पर इस प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह ऐलान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया है जिन्होंने कहा कि स्व.डा.यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के साथ स्व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 23 जून को स्व.वीरभद्र सिंह की जयंती है और इस मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसे बनाने का सारा खर्च वीरभद्र सिंह फाउंडेशन वहन करेगा, जिसमें सरकार से कोई मदद नहीं ली जाएगी।वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के नाम से एक नया ट्रस्ट रजिस्टर करवाया है। विक्रमादित्य सिंह इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए इस ट्रस्ट में फिलहाल चार लोग शामिल हैं। मगर आने वाले समय में इसमें और लोगों को भी शामिल किया जाएगा। इसमें कांग्रेस-भाजपा के अलावा सभी वर्गों के लोग जुड़ सकेंगे। फाउंडेशन का गठन दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को सेवाएं देने के लिए किया गया है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ लोगों को शामिल किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने मुख्यमंत्री सुक्खू का भी आभार जताया। मुख्यमंत्री ने भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!