April 17, 2026 3:25 pm

अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा : जयराम

शिमला, भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यालय पर भाजपा का झंडा फहरा कर कार्यकर्ताओं को इस पवन पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष कमल सूद, प्रत्याशी रवि मेहता, संजय सूद, जिला अध्यक्ष केशव चौहान समस्त बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी व प्रमुख राजनैतिक पार्टी है। यह केवल मात्र भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं समस्त कार्यकर्ताओं के निरंतर संघर्ष के कारण हुआ है। पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को भारतीय जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में हुई। सन् 2024 के सदस्यता अभियान में भाजपा ने 13 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाए। वर्तमान में भाजपा केन्द्र में विश्व विख्यात नेता नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चला रही है तथा देश के 21 राज्यों में भी भाजपा एवं गठबंधन वाली सरकारें शासन कर रही है। भाजपा राष्ट्रवाद और सतत् आर्थिक व सामाजिक विकास को प्राथमिकता देती है।उन्होंने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष बने। अटल जी व लाल कृष्ण आडवानी के कुशल नेतृत्व में भजपा ने अपने संगठन को मजबूत किया और 1996 में पहली बार अटल जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी परन्तु 13 दिन तक ही चल सकी। 1998 में फिर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी लेकिन 13 महीने बाद सहयोगी दलों की महत्वाकांक्षा के कारण सरकार गिर गई। 1999 में अटल जी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी और पूरे पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया। अटल जी के शासन के 6 वर्ष देश की विकास यात्रा का स्वर्णिम काल खण्ड हैं जब ग्रामीण भारत को देश के विकास के साथ जोड़ा गया।जयराम ठाकुर ने इस अवसर कर “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” अटल जी की कविता को याद भी किया। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। 2019 में अपने भ्रष्टाचार मुक्त व विकासात्मक शासन की बदौलत फिर से भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी। इस दौरान मोदी सरकार ने देश के चौतरफा विकास की एक लंबी छलांग लगाई। मोदी सरकार ने धारा 370 को हटाया, नागरिकता संशोधन अधिनियम , राम मंदिर निर्माण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसी कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। 2024 में भाजपा पुनः लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सत्ता पर काबिज हुई।जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में दौर तो भाजपा का ही होगा और निश्चित रूप से होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!