April 15, 2026 4:23 am

व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिभर को ओर बढ़ेगा प्रदेश।

शिमला।गुजरात के अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल में चल रहे व्यवस्था परिवर्तन की बात कही। सीएम ने बताया कि किस तरह से कठिन हालातों के बावजूद हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी सरकार काम कर रही है और हिमाचल के भविष्य के लिए उनके पास क्या योजनाएं हैं। यहां किस तरह से सरकार ने अपनी गारंटियों को पूरा करने के लिए कदम उठाए हैं और आने वाले समय में क्या रोडमैप है, इस पर सीएम ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य है, लेकिन इसमें कई तरह की कठिनाइयां हैं, जिनका सामना करके उनकी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा के ऑपरेशन लोटस को हिमाचल में किस तरह से फेल किया गया, इसकी भी जानकारी सीएम ने वहां पर दी। बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश से भी लगभग 25 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यहां सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपनी बात रखने का अवसर मिला।मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्रियों सहित 25 नेताओं ने इस अधिवेशन में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल को कैसे आत्म निर्भर राज्य बनाया जा रहा है। केंद्र के सहयोग के बिना राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से विकास कार्यों को गति दे रही है। चुनावों में जो गारंटियां जनता को दी थीं, उन्हें कैसे पूरा किया गया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों व योजनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया, जिसकी काफी सराहना भी इस अधिवेशन में हुई है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिवेशन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। अधिवेशन में हिमाचल के मॉडल को लेकर विस्तार से जो बातें सामने आई हैं, उन पर राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बदलाव करने को लेकर प्रोत्साहित किया गया। राष्ट्रीय नेताओं ने सुक्खू सरकार को सभी गारंटियों को पूरा करने को कहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!