April 29, 2026 6:17 pm

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश।

बिलासपुर।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि चिट्टा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए बिलासपुर पुलिस को सरकार की ओर से चार नई गाडिय़ों की स्वीकृति मिली है। चिट्टा माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में नई गाडिय़ों को शामिल किया जाएगा, ताकि चिट्टा माफिया की मनमानी पर अंकुश लग सके। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर की आठ बड़ी परियोजनाओं का नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से राज्य में जहां पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अन्य कार्यों को लेकर भी अधिकारियों से फीडबैक ली। खासकर मुख्यमंत्री ने चिट्टा तस्करों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस प्रशासन चिट्टा तस्करों परे सख्त कार्रवाई करे। कोई भी चिट्टा तस्कर बचना नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टे के खात्मे को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।

 

पुलिस प्रशासन को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चिट्टा तस्करों की मैपिंग की जाए। इस दौरान एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पंचायत स्तर पर मैपिंग की जा रही है। चिट्टा माफिया की मनमानी पर अंकुश लगाया जाएगा। बता दें कि बिलासपुर पुलिस प्रशासन की ओर से करीब तीन दर्जन चिट्टा तस्करों की सूची तैयार की गई है, जो कि जिला प्रशासन को भेजी गई है। जिला प्रशासन की ओर से इन चिट्टा तस्करों की भूमि की निशानदेही करवाई जाएगी। यदि इस दौरान चिट्टा तस्करों का कोई अतिक्रमण पाया जाता है, तो इस अतिक्रमण को गिराया जाएगा। यही नहीं, चिट्टा तस्करों को डिटेन करने के लिए भी पुलिस द्वारा प्रक्रिया शुरू की गई है। पांच लोगों के नाम विभागी के उच्च अधिकारियों को भेजे गए थे, जिनमें से एक को डिटेन करने की स्वीकृति मिली है।तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्र सरकार को बॉर्डर पर सख्ती करने की आवश्यकता है। दूसरे देशों से चिट्टा जैसा नशा देश में आ रहा है। बॉर्डर एरिया में केंद्र सरकार को इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिएं, ताकि युवा पीढ़ी को बचाया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!