July 24, 2026 12:13 am

पॉश मशीनों में इंटरनेट की कनेक्टिविटी न होने से डिपो धारक परेशान।

हमीरपुर।प्रदेश डिपो संचालक समिति ने प्रदेश सरकार व विभाग को चेतावनी दी है कि अगर उनकी पॉश मशीनों में इंटरनेट की कनेक्टिविटी बहाल नहीं की गई, तो वह पहली मई से डिपुओं में राशन वितरित नहीं करेंगें। यही नहीं, डिपो संचालकों को हर माह 20 हजार मासिक वेतन की मांग को भी जल्द ही पूरा नहीं किया गया, तो वह आने वाले समय में गोदामों से राशन उठाना भी बंद कर देंगे, क्योंकि डिपो संचालकों के सब्र का बांध टूट चुका है। यह बात प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कवि ने टाउन हाल हमीरपुर में आयोजित किए गए प्रदेश डिपो संचालक समिति के स्थापना दिवस के मौके पर कही। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सहकारी सभाओं के विक्रेताओं व निजी डिपो धारकों को हर माह 20 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाए और वन टाइम लाइसेंस की व्यवस्था की जाए, क्योंकि डिपोधारकों को हर वर्ष डिपो के लाइसेंस के नवीनीकरण पर 800 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।इसके अलावा डिपुओं की पीओएस मशीनें 2जी हैं और करीब आठ वर्ष पुरानी होने के कारण काफी धीमी गति से चलती हैं, जिस वजह से एक राशनकार्ड का राशन देने में 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। ऐसे में प्रदेश के डिपुओं में 4जी मशीनों की व्यवस्था की जाए। प्रदेश डिपो संचालक समिति के स्थापना दिवस में मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. पुष्पेंद्र वर्मा ने शिरक्त की। डिपो संचालक समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कवि ने मुख्यातिथि का शॉल व टोपी पहनाकर कार्यक्रम में स्वागत किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!