July 24, 2026 4:11 am

मंडी डीसी कार्यालय को बॉम्ब से उड़ाने की धमकी।

मंडी। उपायुक्त कार्यालय परिसर मंडी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डीसी कार्यालय के भवन को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल पर मिली है, जिसके बाद से भवन को तुरंत खाली करवा दिया गया है। धमकी मिलने के बाद उपायुक्त एवं जिला कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है। मौके पर बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया है।मौके पर बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया है। वहीं, जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।पूरे भवन की तलाशी  ली जा रहा है ।भवन में स्थित सभी कार्यालयों के कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद कर्मचारियों और मंडी में अफरा-तफरी मच गई। जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे भवन की तलाशी ली रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ईमेल प्राप्त हुआ, जिससे अधिकारियों में चिंता की लहर दौड़ गई। अधिकारी इस धमकी को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर अपराध विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। इस भवन में तीन महत्वपूर्ण कार्यालय चल रहे हैं। इनमें डीसी कार्यालय, एसपी कार्यालय और कोर्ट परिसर शामिल हैं। धमकी की सूचना मिलते ही भवन में मौजूद बड़ी संख्या में लोग बाहर की ओर भाग निकले।वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बुधवार को डीसी मंडी की ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा लिया गया है और एसओपी के अनुसार एंटी सबोटेज चेक सहित सभी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से सहयोग का आग्रह है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!