April 23, 2026 3:30 pm

अप्रैल में ही तपने लगे मैदान ठंडक की तलाश में पहाड़ों की ओर मुड़ने लगे हजारों सैलानी।

सोलन। मैंदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी और वीकेंड पर छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में सैलानी ठंडक पाने के लिए हिमाचल का रुख कर रहे हैं। प्रदेश की ठंडी वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गई हैं।शनिवार को बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया। इससे परवाणू में शुक्रवार को टोल प्लाजा पर करीब दो किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लग गया। वाहन चालक रुक-रुक कर टोल प्लाजा से निकलते रहे। वाहनों को टोल प्लाजा क्रॉस करने में ही एक घंटे तक का समय लग गया।उधर, वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई है। बाहरी राज्यों के लोग छुट्टियों में घूमने के लिए हिमाचल आ रहे हैं। बता दें कि बाहरी राज्यों में स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक सड़क मार्ग से हिमाचल का रुख कर रहे हैं। इससे जिले के पर्यटन स्थल कसौली और चायल में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। कसौली में जहां ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक बताई जा रही है, वहीं चायल में यह आंकड़ा 70 फीसदी तक पहुंच गया है। इससे पहले बीते सप्ताह भी बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल घूमने आए थे। इस बार भी शुक्रवार से लेकर रविवार तक छुट्टियां है। पर्यटकों को सबसे नजदीक व पसंदीदा जगह कसौली, शिमला, मनाली, धर्मशाला व चायल है। जहां पर हर वीकेंड पर हजारों पर्यटक हिमाचल का रुख करते हैं।उधर, होटल एसोसिएशन चायल के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि वीकेंड पर चायल में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है। छुट्टियों के चलते पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया है। आगामी दिनों में भी ऑक्यूपेंसी बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

error: Content is protected !!