April 18, 2026 4:20 am

सड़क हादसे में पिता बेटे की मौत।

शिमला। शिमला जिले के उपमंडल चौपाल के अंतर्गत चौपाल-शिमला मार्ग पर लंकडवीर मंदिर के पास एक कार (एचपी 08ए 5934) दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार पुलबाहल जा रही थी , जिसमें पांच लोग सवार थे। मृतकों की पहचान राम लाल आयु 55 वर्ष पुत्र संत राम तथा दीपक आयु 28 वर्ष पुत्र राम लाल ग्राम शिहली डाकघर पुलबाहल तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में राजेश शर्मा पुत्र रतिराम ग्राम थाना धार, पंकज शर्मा पुत्र जय प्रकाश गग्राम धनेशर तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर तथा पलका उर्फ सुमन पत्नी राम लाल ग्राम शिहली डाकघर पुलबाहल तहसील चौपाल जिला शिमला घायल हुए है।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल चौपाल लाया तथा प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा ने मृतक के परिजनों को 25 हजार और घायल पलका को दस हजार तथा अन्य घायलों को सात-सात हजार रुपए बतौर फौरी राहत के तौर पर प्रदान किए है। एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

error: Content is protected !!