July 26, 2026 8:17 am

सऊदी अरब दौरा बीच में ही छोड़ कर भारत लौट रहे प्रधानमंत्री।

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की ओर से आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाग नहीं लिया और अपनी यात्रा को बीच में ही समाप्त करके देश लौटने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी आज रात ही भारत के लिए रवाना होंगे।जहां पहले वह कल रात लौटने वाले थे, अब वह बुधवार सुबह भारत पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले से ही कश्मीर में मौजूद है। बुधवार सुबह CCS (कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी) की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!