April 17, 2026 2:29 am

गर्मी से तपने लगे पहाड़।

शिमला।हिमाचल प्रदेश के प्रमुख मैदानी क्षेत्र ऊना और पांवटा में तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। यहां तापमान में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है क्योंकि गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। अप्रैल महीने में गर्मी ने इस तरह से लोगों को परेशान कर दिया है तो मई व जून के महीने में क्या होगा। हर कोई इसके बारे में सोच रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को ऊना और पांवटा में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं प्रदेश के कई और मैदानी इलाके हैं जहां का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सुन्दरनगर का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है तो वहीं मंडी में 36.2, कांगड़ा में 36.9, हमीरपुर में 36.8,नाहन में 35.1 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन चार दिन मैदानी इलाकों में मौसम इसी तरह से बना रहेगा और पहली मई से एक बार फिर मौसम खराब हो सकता है। वहीं अभी ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश की आशंका है।फिलहाल सूर्य की किरणें मैदानी इलाकों में कहर बरपा रही हैं। ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, धौलाकुंआ, पांवटा साहिब, बरठीं में लगातार गर्माहट बढ़ रही है जिससे लोग परेशान होने शुरू हो चुके हैं। दिन के समय में कोई भी घरों से बाहर नहीं निकल रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा अगले दो तीन दिनों तक 8 जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर शनिवार को पूरा दिन मौसम साफ बना रहा। मैदानों सहित पहाड़ों पर तेज धूप खिली रही जिससे अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई है। खासतौर पर ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व पांवटा साहिब में गर्मी ने हालत खराब करनी शुरू कर दी है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसमें आगामी दिनों के दौरान और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!