शिमला।सुक्खू सरकार ने अपने वादे के अनुसार लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों की पेमेंट रिलीज करनी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार रविवार के दिन भी इस काम को अंजाम देने के लिए ट्रेजरी को खुला रखा गया है और ठेकेदारों की पेमेंट रिलीज होती रही। 28 अप्रैल को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन ठेकेदारों को पहली किश्त का पैसा जारी करने को कहा था और 30 अप्रैल तक पूरी पेमेंट देने का निर्देश दे रखा है। इस पर दोनों विभाग धड़ाधड़ बिल ट्रेजरी को भेज रहे हैं और जितने बिल उनकी तरफ से दिए गए थे उनको ट्रेजरी ने क्लीयर कर दिया है।ट्रेजरी डिपार्टमेंट का कहना है कि 30 अप्रैल तक पूरी पेमेंट को जारी कर दिया जाएगा जिसके लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण की बात करें तो वहां के ठेकेदारों को 100 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। इतनी राशि के बिल ट्रेजरी के पास आए थे और इनको रिलीज कर दिया गया है। इसी तरह से बताया जा रहा है कि जल शक्ति विभाग के भी लगभग 100 करोड़ रूपए के बिल पास कर दिए गए हैं।













