July 27, 2026 10:16 am

हिमाचल में रह रहे 12 पाकिस्तानी दो ही वापस।

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में पाकिस्तान से वीजा लेकर 12 लोग आए हैं। इनमें से मेडिकल वीजा पर आए दो लोगों को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है। गौर हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से वीजा लेकर आए पाकिस्तान के नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजने के आदेश दिए हैं। हालांकि लांंग टर्म वीजा पर आए लोगों को अभी वापस नहीं भेजा जाएगा। हालंाकि पुलिस विभाग हिमाचल प्रदेश में पाकिस्तान से वीजा लेकर आए विदेशी नागरिकों का डाटा एकत्रित कर हा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा और सोलन जिला में 12 लोग पाकिस्तान से वीजा लेकर आए हैं। इनमें कांगड़ा जिला में पाकिस्तान से हिंदू परिवारों के दस लोग लांग टर्म वीजा लेकर आए हैं। कांगड़ा जिला के शाहपुर में हिंदू परिवारों के दस लोग पाकिस्तान से लांग टर्म वीजा लेकर आए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के दो लोग सोलन जिला में मेडिकल वीजा लेकर उपचार करवाने आए थे।हालांकि मेडिकल वीजा लेकर आए पाकिस्तान के दो लोगों को वापस भेज दिया गया है। गौर हो कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लगभग 26 लोगों की जान गई थी, जिसके दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। विशेषकर सीमावर्ती जिलों जैसे चंबा और कांगड़ा में जो इलाके जम्मू-कश्मीर से लगते हंै, वहां निगरानी बढ़ा दी गई है। इस बारे में पुलिस मुख्यालय की ओर से भी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें सीमावर्ती चौकियों पर गश्त और तलाशी अभियान तेज करने, प्रवासी मजदूरों व अनजान व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी, पर्यटक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों व धार्मिक स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कहा गया है।जिला पुलिस अधीक्षकों को आपातकालीन योजनाओं की समीक्षा करने और सभी सुरक्षा बलों की तत्परता सुनिश्चित करने को कहा गया है। राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और समाज के सभी वर्गों से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी फील्ड इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय खुफिया सूचनाओं पर सक्रिय प्रतिक्रिया दें और संभावित खतरे की स्थिति में शीघ्र कार्रवाई करें। पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश की जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत 112 डायल करके पुलिस को दें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!