शिमला।प्रदेश के राशन डिपुओं में आने वाले दिनों के सरसों का तेल और सस्ता मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों के तेल की सप्लाई के लिए टेंडर किया है। जिसमें पहले कम दामों पर दो कंपनियों ने टेंडर किया है। राशन डिपुओं में तेल की सप्लाई के टेंडर के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही सरसों के तेल का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। सरसों के तेल की सप्लाई के लिए शक्ति इंडस्ट्री और गोकुल एग्राी ने टेंडर किया है। बताया जा रहा है कि पहले से कम दाम पर दोनों कंपनियां राशन डिपो में सरसों का तेल उपलब्ध करवाएंगी। एपीएल और बीपीएल परिवारों को सरसों तेल 146 और आय करदाताओं को 153 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। जबकि बाजार में अभी 150 से 160 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से सरसों का तेल बिक रहा है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में पहले से कम दाम पर राशन डिपुओं में सरसों का तेल मिलेगा।इसके अलावा रिफाइंड तेल की सप्लाई के लिए गोकुल एग्रो कंपनी ने टेंडर किया है। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल की सप्लाई के टेंडर के लिए प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही राशन डिपुओं में सरसों और रिफाइंड तेज की सप्लाई भेजी जाएगी। प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को शादी और अन्य समारोह का कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए डिपो होल्डर पहले लोगों से डिमांड लेगा।हिमाचल प्रदेश में करीब साड़े 19 लाख राशनकार्ड परिवार हैं। गौर हो कि प्रदेश सरकार तीन दालें जिसमें मलका, माश और दाल चना, दो लीटर तेल रिफाइंड और सरसों के अलावा चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। जबकि गेहूं और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार गेहूं का आटा उपलब्ध करवा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक राजेश्वर गोयल का कहना है कि सरसों और रिफाइंड तेल के टेंडर को लेकर प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही सरसों और रिफाइंड तेल की सप्लाई का ऑर्डर जारी किया जाएगा।












