April 17, 2026 7:36 pm

अभी जेपी नड्डा के हाथ में ही रहेगी भाजपा की कमान।

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ने फिलहाल अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को टालने का फैसला लिया है। पार्टी की शीर्ष इकाई ने यह निर्णय देश में मौजूदा हालात को देखते हुए लिया है। इससे साफ है कि वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा फिलहाल अपने पद पर बने रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, भाजपा मई महीने में नया अध्यक्ष चुनने की योजना बना रही थी, लेकिन अब पार्टी ने इसे स्थगित कर दिया है। वर्ष 2019 में अमित शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से नड्डा अध्यक्ष पद पर काबिज हैं और उनका कार्यकाल पहले भी बढ़ाया गया था। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक चुनाव को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद देशभर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमले के बाद सख्त बयान देते हुए आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देन की बात कही थी और कहा था कि दोषियों को खोज-खोजकर सजा दी जाएगी।भाजपा का मानना है कि इस समय संगठन की स्थिरता और सरकार की नीति को मजबूती से आगे बढ़ाना जरूरी है। ऐसे में पार्टी के आंतरिक चुनाव को फिलहाल प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। नए अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख की घोषणा अब बाद में की जाएगी। गौर हो कि भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान सहित शिवराज सिंह चौहान का नाम खूब चर्चा में बना हुआ था।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

error: Content is protected !!