April 16, 2026 2:15 am

बढ़ते नशे पर चिंता की बात-प्रतिभा सिंह

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि युवाओं में बढ़ता नशा चिंता की बात है और इस नशे के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसके खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। नशे की तस्करी व मादक पदार्थों के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश सरकार ने अब एक सख्त कानून बनाया है और कांग्रेस सरकार इस अवैध नशे के खात्मे के प्रति पूरी तरह कृत संकल्प है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि किसी को भी इस पर कोई भी राजनीति नही करनी चाहिए। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की बहुत ही आवश्यकता है और इसके लिये सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश पुलिस की तत्परता से इस पर काफी हद तक शिकंजा कसा गया है और इसके कारोवारियों की धड़पकड़ भी जारी है। प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह इस जटिल समस्या पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा है कि युवाओं में बढ़ता नशा आज की समस्या नही है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में इस पर कड़ाई से करवाई की होती और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए होते तो शायद प्रदेश में आज यह हालात ही उत्पन न होते। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जाएगा। कांग्रेस सरकार ने इसी उद्देश्य के लिए अब सख्त कानून बनाया है जो बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने उन युवाओं का जो इस नशे को कर रहें का आह्वान किया है की उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक होकर किसी भी प्रकार के नशे का परित्याग कर अपना भविष्य सुरिक्षत करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!