April 15, 2026 6:18 pm

पाकिस्तान झंडे वाले जहाजों की भारतीय बंदरगाहों पर नो एंट्री।

नई दिल्ली। भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों के अंतर्गत शनिवार को आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान के ध्वज वाले जहाजों को भारत में किसी भी बंदरगाह में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्णय की घोषणा की। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक आधिकारिक निर्देश के अनुसार, पाकिस्तान के झंडे वाले किसी भी जहाज को भारतीय बंदरगाहों पर जाने से रोक दिया गया है, जबकि भारतीय झंडे वाले जहाजों को भी पाकिस्तान के बंदरगाहों पर ठहरने से रोक दिया गया है।

सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि यह आदेश ‘सार्वजनिक हित में और भारतीय जहाजरानी के हित में भारतीय संपत्तियों, कार्गो और संबंधित बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए’ लागू किया गया है। यह निर्देश तुरंत प्रभावी हो गया है और अगली सूचना तक लागू रहेगा। भारत ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।

सरकार ने पाकिस्तान से हर तरह के माल के सीधे या किसी अन्य देश से आयात पर भी रोक लगा दी है और पाकिस्तान के किसी माल को भारत के रास्ते किसी दूसरी जगह भेजने पर रोक लगा दी गई है। पहलगाम आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे। आतंकवादियों ने चुन चुन कर वहां नरसंहार किया था। भारत ने हमले के लिए पाकिस्तान की शह पर काम करने वाले आतंकवादियों को दोषी ठहराया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!