April 15, 2026 7:15 am

भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया : कश्यप

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यपने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया है। भारतीय सेनाओं ने त्वरित और सुनियोजित जवाबी हमले किए हैं। तकनीकी प्रतिष्ठान, कमांड और कंट्रोल केंद्र, रडार साइट्स और हथियार भंडारों को चुनकर निशाना बनाया गया। रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयार खान, सुक्कूर और चुनियांन स्थित पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर एयर लॉन्चिंग सटीक हथियारों और लड़ाकू जेट से प्रहार किए गए। पसरुर रडार साइट और सियालकोट स्थित एविएशन बेस को टारगेट किया गया। इसके लिए हम भारतीय सेवा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं, भारत एक शेर की तरह पाकिस्तान का मुकाबला कर रहा है। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय यह है कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिकों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया। ऐसी चालों ने भारतीय वायु प्रतिरक्षा तंत्र को नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए अत्यधिक संयम के साथ कार्य करने के लिए विविश किया। किस बात से एक बात तो स्पष्ट होती है कि पाकिस्तान एक बुजदिल और कर देश है। कश्यप ने एक-एक कर पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि पाकिस्तान झूठ और प्रोपेगैंडा फैला रहा है। यह पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियों द्वारा फैलाया जा रहा है। पाकिस्तान ने एक झूठा दावा किया है कि एक भारतीय मिसाइल ने अफगानिस्तान को निशाना बनाया है। यह पूरी तरह से फर्जी और बेबुनियाद आरोप है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है, ये सरासर झूठ है। सिरसा, सूरतगढ़ एयरबेस को नुकसान के दावे पूरी तरह से गलत हैं। आदमपुर में एस400 बेस को बर्बाद करने का दावा भी गलत है। दावा किया गया कि भारत के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे- पावर सिस्टम, साइबर सिस्टम को नुकसान पहुंचाया गया है, बर्बाद किया गया है, पूरी तरह से गलत है।सुरेश कश्यप ने पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 25 पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के शाहपुर के सिहोलपुरी निवासी सूबेदार मेजर पवन जरियाल (48) पुत्र गरजो सिंह बलिदान हो गए हैं। बलिदानी सैनिक पवन सीमा पर तैनात थे। बलिदानी अपने पीछे पिता पूर्व सैनिक गरजो सिंह, पत्नी सुषमा देवी, पुत्र अभिषेक कुमार, बेटी अनामिका को छोड़ गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!