August 2, 2026 3:03 pm

पंजाब शिक्षा बोर्ड का 12 परिणाम आज।

मोहाली।पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर तीन बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित करने की तैयारी पूरी कर ली है। मिली जानकारी अनुसार रिजल्ट केवल वेबसाइट पर ही घोषित किया जाएगा। किसी तरह का गजट नहीं छापा जाएगा। यह रिजल्ट स्टूडेंट्स की तुरंत जानकारी के लिए होगा। इसमें किसी भी तरह की खामी आने पर बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।बोर्ड पहले दिन से ही तैयारी में था कि रिजल्ट को तय समय से घोषित किया जा सके ताकि विद्यार्थियों को आगे चलकर किसी भी तरह की मुश्किल न उठानी पड़े। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में डीएमसी उन्हीं छात्रों को हार्ड कॉपी में घोषित की जाएगी, जिन्होंने आवेदन किया होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!