April 20, 2026 1:24 pm

स्पेशल सेल की टीम ने चार लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए।

शिमला।  राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार जारी है। स्पेशल सेल शिमला की टीम ने चार लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल हैं, जिससे एक बार फिर यह बात सामने आई है कि नशे के इस काले कारोबार में युवतियों की भागीदारी भी तेजी से बढ़ रही है।पुलिस के मुताबिक यह छापेमारी 13 मई को बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत नेरी से सटे हयूं गांव स्थित अश्विनी भवन में की गई। पुलिस टीम ने जब अश्विनी भवन में दबिश दी तो मौके से चार लोग पकड़े गए। इनमें रजत शर्मा (21) निवासी मंडी; स्मृति ठाकुर (23) निवासी ठियोग, विनय चौहान (32) निवासी जुब्बल और अभिषेक वर्मा (26) निवासी देवनगर कसुम्पटी शामिल हैं। सभी वर्तमान में शिमला में किराए पर रह रहे थे।पुलिस ने इन चारों की तलाशी ली तो इनके कब्जे से कुल 11.520 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने चारों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये नशा कहां से और किस नेटवर्क के माध्यम से शिमला लाया गया।गौरतलब है कि एक दिन पहले भी बालूगंज थाना क्षेत्र में तीन लोग चिट्टे के साथ पकड़े गए थे, जिनमें एक 19 वर्षीय युवती भी शामिल थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से स्पष्ट है कि राजधानी शिमला में चिट्टे की पहुंच युवाओं तक तेजी से बढ़ रही है और इसमें युवतियों की संलिप्तता भी अब सामान्य होती जा रही है। एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी तेज़ी से जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!