April 16, 2026 8:53 am

एम्बुलेंस की आड़ में चिट्टे का काला व्यापार,दो गिरफ्तार।

शिमला। राजधानी के सुन्नी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक एम्बुलेंस के माध्यम से चिट्टा (हेरोइन) बेच रहे दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।इस कार्रवाई की शुरुआत एक स्थानीय नागरिक राजेश पुत्र किशोरी लाल निवासी बसंतपुर की सतर्कता से हुई। दरअसल राजेश को सूचना मिली थी कि कुछ युवक एम्बुलेंस (HP 07F-1670) के जरिये इलाके में चिट्टा बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने अन्य स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संदिग्ध एम्बुलेंस को बसंतपुर क्षेत्र में रोका।स्थानीय लोगों द्वारा की गई पूछताछ के दौरान एम्बुलेंस में मौजूद जितेश चौहान नामक युवक ने डैशबोर्ड से चिट्टा निकालकर दिखाया। यह देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस थाना सुन्नी को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। तलाशी लेने पर एम्बुलेंस से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेश चौहान (26) निवासी गुमा और दीपांशु चौहान (29) निवासी लोअर फागली, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह एम्बुलेंस एक निजी सोसायटी द्वारा संचालित की जा रही थी। जानकारी अनुसार ये भी सामने आया है कि आरोपी चिट्टा मांग के अनुसार कम मात्रा में साथ रखते थे ताकि पुलिस की नजर में न आएं।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह चिट्टा कहां से खरीदा जा रहा था और किन लोगों को बेचा जा रहा था। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं इस नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!