August 2, 2026 11:10 am

हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परिणाम जारी,

धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार परीक्षा परिणाम 79.8 प्रतिशत रहा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि परीक्षा में 95 हजार बच्चे बैठे थे, जिनमें से 79.8 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बता दें की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं लाहुल-स्पीति और पांगी को छोडक़र 4 मार्च से शुरू हुई थीं। परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड ने 2300 के करीब केंद्रों का गठन किया था। इस बार पहली दफा परीक्षा में ओएमआर शीट का इस्तेमाल किया गया था, जबकि स्टेपवाइज मार्किंग से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था भी पहली बार बोर्ड प्रबंधन ने की थी।उधर, ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों की पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के मई-जून 2025 सत्र में आयोजित होने वाली री-अपीयर परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। कक्षा पांचवीं की परीक्षाएं 29 से 30 मई और कक्षा आठवीं की परीक्षाएं 26 से चार जून तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं एक ही सत्र सुबह 9:45 से 1:00 बजे तक चलेंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में होने वाली रि-अपीयर परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है, जिसकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

रिजल्ट चैक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें…

 

http://www.hpbose.org.in

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!