April 21, 2026 9:11 pm

शशि थरूर पर केंद्र का भरोसा, कांग्रेस की लिस्ट रिजेक्ट।

नई दिल्ली।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर क्या भाजपा में जाने वाले हैं? क्या शशि थरूर को कांग्रेस पार्टी अहमियत नहीं दे रही है? क्या शशि थरूर की नजदीकियां भाजपा नेताओं से बढ़ रही हैं? क्या उन्हें भाजपा की नीतियां और कार्य पसंद आ रहे हैं? यह कुछ सवाल हैं, जो अब जनता के जहन में उठ रहे हैं, क्योंकि जो मौजूदा हालात हैं, उन्हें देखकर दाल में कुछ काला तो जरूर लग रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे हाथ भी मिलाया था, तभी से सियासी गलियारों में यह हलचल तेज हो गई थी। खैर, इस बार भी कुछ अलग हटकर हुआ है।दरअसल, केंद्र सरकार का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस और ऑपरेशन सिंदूर के तहत ताजा घटनाक्रमों की जानकारी विदेशों में पहुंचाने के लिए जा रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में सभी दलों के नेता शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल 23 मई से 10 दिन के लिए राजनयिक मिशन पर रवाना होगा, जिसमें लंदन, आबुधाबी, प्रिटोरिया, टोक्यो और वाशिंगटन सहित कई देश शामिल हैं। मजेदार बात यह है कि कांग्रेस ने जिन चार नेताओं के नाम प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए केंद्र को भेजे थे, उनमें से किसी को भी शामिल नहीं किया गया है, जबकि केंद्र ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर, जिनका नाम इस लिस्ट में नहीं था, उन्हें शामिल कर लिया है। बस यहीं से कांग्रेस तिलमिला उठी है।कांग्रेस ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने के लिए विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने के लिए अपने चार सांसदों के नाम सरकार को भेजे हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, राज्यसभा सांसद डा. सैयद नसीर हुसैन तथा राजा बरार शामिल हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात कर कांग्रेस से पाकिस्तान से आतंकवाद पर भारत के रुख को स्पष्ट करने के लिए विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए पार्टी के चार सांसदों के नाम देने का आग्रह किया था। पार्टी ने कल दोपहर तक कांग्रेस की ओर से सरकार को नाम भेज दिए थे।सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व शशि थरूर, (कांग्रेस), रविशंकर प्रसाद (भाजपा), संजय कुमार झा (जदयू), बैजयंत पांडा (भाजपा) कनिमोझी करुणानिधि (डीएमके), सुप्रिया सुले (एनसीप) और श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिव सेना) शामिल हैं। श्री रिजीजू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई के संदर्भ में, सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

error: Content is protected !!