August 2, 2026 7:53 am

प्रदेश की जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित,83.16 %छात्र पास।

कांगड़ा।हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने  जमा दो का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार रिजल्ट 83.16 फीसदी रहा। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि मार्च में हुई परीक्षा के दौरान प्रदेश भर में 2,300 केंद्रों पर नियमित और एसओएस के 93,494 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पिछले साल बोर्ड ने जमा दो का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी कर दिया था, लेकिन इस बार मौसम व अंग्रेजी का पेपर स्थगित होने से परीक्षाएं आगे खिसकी थीं। वहीं बोर्ड की ओर से इतिहास में पहली बार दसवीं का परिणाम जमा दो के रिजल्ट से दो दिन पहले जारी किया गया है। शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों को डिजिलॉकर पर सर्टिफिकेट उपलब्ध हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!