April 21, 2026 7:05 pm

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव गरमाई सियासत।

शिमला।प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चयन और कार्यकारिणी का विस्तार फिलहाल लटक गया है। माना जा रहा था कि इस संबंध में दिल्ली में बैठक होगी क्योंकि सीएम को अगले सप्ताह दिल्ली जाना है और उस दौरान संगठन की बैठक भी वहां होनी थी। मगर बताया जा रहा है कि यह बैठक अभी नहीं हो रही है जिसमें सीएम, डिप्टी सीएम के साथ सरकार के मंत्री और पार्टी की अध्यक्ष को भी बुलाया गया था। फिलहाल दिल्ली में ये बैठक नहीं हो रही है क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस ने अपनी प्रदेश स्तरीय रैली रख दी है। यह रैली शिमला में अब 30 मई को होगी, जिसका नाम भी परिवर्तित कर दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस के अध्यक्ष, पदाधिकारियों की घोषणा अधर में पड़ गई है। इस कार्यक्रम का नाम भी बदल दिया गया है, जिसमें सेना को साथ जोडऩे की कोशिश कांग्रेस पार्टी करने जा रही है।

30 मई को कांगेस पार्टी की ओर से जयहिंद सभा का आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से इस कार्यक्रम का नया शैडयूल आ गया है। देशभर में 15 स्थानों पर कांग्रेस पार्टी 20 से 30 मई तक जय हिंद सभा का आयोजन करने जा रही है। इसके चलते नेताओं का दिल्ली जाने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। हाइकमान ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन का जिम्मा सौंपा है। 30 को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता अजय माकन व कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल विशेष रूप से शिमला आ रही हैं। यह कार्यक्रम चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक या फिर पीटरहॉफ में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नेताओं की ड्यूटियां भी लगाएगी।बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री सुक्खू व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की राज्य सचिवालय में इस कार्यक्रम को लेकर बैठक भी हो चुकी है। हिमाचल में नवंबर महीने से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां भंग हंै। इनके गठन को लेकर प्रक्रिया बीते कुछ दिनों से तेज हो गई थी। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का 20 को दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय हुआ था लेकिन इस कार्यक्रम के कारण अब यह दौरा स्थगित हो सकता है।राज्य में कांग्रेस पार्टी को विस्तार देने का मामला खटाई में पड़ा हुआ है। पार्टी का एक धड़ा यहां अपनी पसंद का अध्यक्ष चाहता है, जिसके लिए लॉबिंग की जा रही है। कई नाम पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सामने आए हैं जिन पर चर्चा का दौर जारी है। एक तरफ वरिष्ठ नेता भी हाइकमान के ध्यान में हंै, तो दूसरी ओर युवा चेहरों पर भी बात हो रही है।जिन नामों पर बात हो रही है उनमें पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह को हटाकर पार्टी अध्यक्ष बनाने की बात हो रही है और उनका नाम सुर्खियों में है। मगर वह खुद ही अध्यक्ष बनना नहीं चाहते क्योंकि मंत्री पद रखने पर अड़े हैं। शिमला जिला से सरकार एक मंत्री को ड्रॉप करना भी चाहती है। इनके अलावा धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर का नाम भी सामने है, तो वहीं सुरेश कुमार व विनोद सुल्तानपुरी का नाम भी आगे आया है । खेल मंत्री यादविंदर गोमा अध्यक्ष बनने से इनकार कर चुके हैं। सभी ने अलग-अलग नाम उनके सामने रखे हैं मगर यह तय माना जा रहा है कि पार्टी का अध्यक्ष मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू की पसंद का होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!