April 17, 2026 6:39 am

कांग्रेस मंत्री चंद्र कुमार कर रहे बार-बार पाकिस्तान की तरफदारी, नजरिया स्पष्ट करे : बिंदल 

सिरमौर, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तिरंगा यात्राओं का दौर जारी है। पहलगाम की नुशंस हत्याओं के बाद भारतीय सेनाओं ने नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर करारा जवाब दिया, आतंकी ठिकानो को नष्ट किया और पाकिस्तान के एयर बेसिस को तबाह किया। भारतीय सेना के अदम्य साहस और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की राजनीतिक इच्छा शक्ति को सलाम करते हुए प्रदेश में सब ओर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। चारों संसदीय क्षेत्रों के चार केन्द्रो शिमला, धर्मशाला, मण्डी और हमीरपुर में बड़ी यात्राएं निकालने के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी मण्डलों पर तिरंगा यात्रा निकालेगी जिसका क्रम शुरू हो चुका है और 25 मई तक इन यात्राओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश में सिंदूर यात्राएं निकाली जा रही है। तिरंगा यात्राओं के निमित की जा रही बैठकों को सम्बोधित करते हुए डाॅ. बिन्दल ने कहा कि देश भर में भारत की सफलता को लेकर बहुत बड़ा उत्साह, उमंग का वातावरण है और जो भारत की देशभक्ति का परिचायक है। डाॅ. बिन्दल ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तानियों को बाहर निकालने का प्रयास प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अभी तक नहीं किया है जो कि चिंता का विषय है। भाजपा ने 17 संगठनात्मक जिलो पर धरना-प्रदर्शन करके जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन दिया था कि हिमाचल में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों, बंगलादेशियों और रोहिंग्यों की सरकार तुरंत पहचान कर ढूंढे और उन्हें प्रदेश से बाहर निकालने की कार्यवाही करे परन्तु लम्बा समय बीत जाने के बाद भी कांग्रेस सरकार द्वारा कुछ न किया जाना चिंताजनक है। भाजपा जानना चाहती है कि क्या वहज है जो प्रदेश की सरकार हिमाचल में रह रहे पाकिस्तानियों, बंगलादेशियों और रोहिंग्यों को ढूंढने में रूचि नहीं दिखा रही है।डाॅ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि वोट के लालच में राष्ट्रहित के साथ समझौता करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता इसलिए प्रदेश की सरकार को ये सर्च आॅपरेशन चलाना चाहिए। डाॅ. बिन्दल ने यह भी कहा कि प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था और चिट्टे की भारी वृद्धि में ये पाकिस्तानी, बंगलादेशी और रोहिंग्ये भी शामिल हो सकते हैं इसलिए ये सर्च आॅपरेशन बिना देरी के किया जाना चाहिए। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ कबिना मंत्री चैधरी चंद्र कुमार बार-बार पाकिस्तान की तरफदारी का बयान जारी करके भारत की संप्रभुता और भारत के लोगों के प्रति अपना नजरिया स्पष्ट कर रहे हैं। पाकिस्तान प्रायोजित निर्मम हत्याएं धर्म पर आधारित करके जिहाद के तौर पर की गई और मंत्री जी पाकिस्तान की तरफदारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान हमारे लोगों पर बर्बर गोलियां चला रहा है और मंत्री जी टेबल पर बात करने की बात कर रहे हैं। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि ये पाकिस्तान परस्ती क्यों दिखा रहे हैं, इसे स्पष्ट करें अन्यथा भारत की जनता से माफी मांगे। पूरा देश भारतीय सेनाओं के शौर्य, पराक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहा है और नरेन्द्र भाई मोदी की कूटनीति और राजनीतिक इच्छा शक्ति का पूरा देश कायल है, दूसरी तरफ कांग्रेस के मंत्री पाकिस्तान की हिमायत कर रहे हैं, यह निंदनीय ही नहीं अपितु अक्षम्य अपराध है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!